मिडिल-ईस्ट में परेशान भारतीय कामगारों को वापस लाने की व्यवस्था करे सरकार : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि को’रोना वा’यरस सं’कट के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हजारों भारतीय कामगार मुश्किल का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए। राहुल गांधी ने लॉकडाउन के कारण मिडिल-ईस्ट में हजारों की संख्या में फंसे भारतीय श्रमिकों को देश वापस लाने की मांग सरकार से की है।

1.

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन लोगों को कुछ दिनों के लिए पृथकवास में रखने की योजना भी बनानी चाहिए। गांधी ने ट्वीट किया कि पश्चिम एशिया में कोविड-19 के सं’कट और कारोबारों के बंद होने से हजारों भारतीय कामगार बहुत मुश्किल में हैं और वे भारत लौटने के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को हमारे इन भाई एवं बहनों को वापस लाने के लिए विमानों की व्यवस्था करनी चाहिए और यह उन्हें पृथक रखने की योजना के साथ किया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading