दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नाबालिग लड़की ने मनचलों से तंग आकर के’रोसिन छिड़क कर शरीर में आ’ग लगा ली। बाद में लोगों की मदद से डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। वह काफी झु’लस गई है। चिकित्सकों ने गं’भीर स्थिति देख पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन, स्वजन घर लेकर चले गए।
घ’टना की बाबत महिला थाने में पी’डि़ता के बयान पर चार युवकों को आ’रोपित किया गया है। इसमें मझहरुल इस्लाम उर्फ गुड्डू, मो. फहीम, मो. अहमद और राकेश कुमार महतो हैं। पीडि़ता के मुताबिक, मां ने दूसरी शादी कर ली। इस वजह से वह दो बहनों के साथ ननिहाल में रह रही है। जहां राकेश कुमार साह घर पर ट्यूशन पढ़ाने आता था। वह शिक्षक से घर के बाहर भी बात करती थी।

यह बात पड़ोस के अन्य आ’रोपितों को बुरी लगी। उसने शिक्षक से बात करने से मना किया। कहा कि बात करोगी तो बर्बाद कर देंगे। लड़की ने शिक्षक से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद शिक्षक पीछा करने लगा। कुछ दिनों बाद शिक्षक अन्य तीनों के साथ मिलकर अ’श्लील हरकत भी करने लगा।
इस दौरान आरोपितों ने एक तस्वीर ले ली और कट पेस्ट कर उसके सौतेले पिता को भेज दिया। इसके बाद सभी धम’की देने लगे कि तुम साथ रहो, नहीं तो बर्बाद कर देंगे। कुछ दिनों बाद आरो’पितों ने लड़की की चाल-चलन को लेकर सौतेले पिता से शि’कायत की। तब उसका घर से निकलना बंद हो गया। सोमवार को फिर गुड्डू ने धम’की दी। इसके बाद लड़की ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।