वैशाली : मामूली बात को लेकर बेटे ने किए मां के टु’कड़े-टु’कड़े

बिहार के वैशाली जिले से सोमवार की रात दिल दहला देने वाली वा’रदात सामने आई है। सोनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में मामूली बात को लेकर तैश में आए कलयुगी बेटे ने मां की ही जान ले ली। उसने धा’रदार ह’थियार से एक के बाद एक वा’र कर मां के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

मंगलवार की सुबह जब आसपास के लोग पहुंचे तो देखा महिला के श’व के हिस्से घर में इधर-उधर पड़े थे। जानकारी होने पर पहुंची सोनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरो’पित अमन कुमार सिंह उर्फ गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृ’तका सुनैना देवी के श’व को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

add 1

सोनपुर के थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने इस बाबत बताया कि गिरफ्तार अमन कुमार सिंह उर्फ गौतम कुमार स्व. बृजभूषण सिंह का पुत्र है। उसके दो भाई दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। लॉकडाउन के कारण वे दिल्ली में ही रह रहे हैं। अमन मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बेटे और मां के बीच आए दिन बहस हुआ करती थी। सोमवार की रात’ भी दोनों किसी बात को लेकर भिड़ गए थे। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मामूली बात को लेकर ह’त्या करने का प्रतीत होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.