बिहार में को’रोना सं’क्रमितों की संख्या 113 हो गई है। सोमवार को नालंदा में एक साथ 17 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सात महिलाएं तथा 10 पुरुष शामिल हैं। इसके बाद से नालंदा में ह’ड़कंप मच गया है।
बिहार में चार दिनों में दो करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग हुई है। सरकार की ओर से विभिन्न जिलों में डोर टू डोर स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इसका फायदा भी देखने को मिल रहा है।
बिहार में को’रोना ने अब अपना क’हर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को राज्य में 17 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी लोग बिहारशरीफ के रहने वाले हैं। इनमें 16 लोग एक ही परिवार के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आज मिले सं’क्रमितों की कांटेक्ट हिस्ट्री की तलाश शुरू कर दी है।
यह सभी लोग दुबई से लौटे लोगों के संपर्क में आए थे। बिहारशरीफ से एक ही परिवार के 16 लोगों के सं’क्रमित होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने बिहारशरीफ को सील करने का आदेश दिया गया है। 17 नए को’रोना सं’क्रमितों की पहचान के साथ ही राज्य में को’रोना सं’क्रमितों की संख्या 113 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि बिहारशरीफ से एक ही परिवार के जो 16 लोग मिले हैं उनमें छह महिलाएं हैं।

उन्होंने बताया ये सभी लोग दुबई से लौटे एक को’रोना सं’क्रमित के संपर्क में आए थे। इन 16 लोगों के अलावा बिहारशरीफ से ही एक 19 वर्षीय लड़की भी सं’क्रमित पाई गई है। यह लड़की भी को’रोना संक्रमित के संपर्क में आई थी। संजय कुमार ने बताया कि एक ही जिले से एक दिन में को’रोना के 17 नए मामले मिलने के बाद जिले को सील करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इन सभी लोगों के कांटेक्ट हिस्ट्री प्राप्त करने में भी जुट गई है। इन लोगों के संपर्क में जो लोग भी आए होंगे उन्हें तत्काल क्वारंटाइन कर सैंपल लिए जाएंगे।
बता दें कि इसके पूर्व रविवार को राज्य में दस को’रोना सं’क्रमित मिले थे। इनमें एक डॉक्टर भी हैं जो बिहारशरीफ के सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित हैं।