पटना : काम पर लौटेंगे सस्पेंड डॉक्टर, को’रोना वार्ड में होगी तैनाती

पीएमसीएच सहित प्रदेश के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में सस्पेंड डॉक्टरों का निलंबन वापस लेने का फैसला स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने लिया है. सस्पेंड डॉक्टरों की तैनाती को’रोना वार्ड व को’रोना संबंधित बीमारी से इलाज को लेकर लगायी जायेगी. यह कहना है बिहार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का. आइएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ अमरकांत झा अमर व अध्यक्ष डॉ विमल कारक की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार से मिला.

add 1

को’रोना महामा’री व डॉक्टरों की कमी को देखते हुए सदस्यों ने सस्पेंड डॉक्टरों की निलंबन वापसी लेने की मांग की, जिस पर प्रधान सचिव ने अपनी सहमति दी. सस्पेंड डॉक्टरों को पुन: ड्यूटी पर लगाया जायेगा.

ज्य में सबसे पहला को’रोना पॉजिटिव 22 मार्च को पाया गया था. इसके बाद राज्य में लगातार सं’क्रमितों की संख्या में इजाफा ही हो रही है. बिहारशरीफ में सोमवार को 17 नये पॉजिटिव मरीज पाये गये, जिससे बिहार में को’रोना पाजिटिवों की संख्या शतक के पार करके 113 हो गयी है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.