लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर किसान अपनी फसल नहीं बेच पा रहे थे। अब रुक-रुककर हो बारिश से आने वाली फसलों को नुकसान हो रहा है।
मंगलवार सुबह कई जिलों में तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। मुजफ्फरपुर में ओले पड़ने से लीची की फसल को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने बिहार में 24 अप्रैल तक ग्रीन अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए देश के मैदानी हिस्सों में पहुंचने वाले बादलों को अरब सागर से नमी मिल रही है। इसी वजह से मैदानी इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। 24 अप्रैल तक पटना सहित बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होती रहेगी।
