
सीतामढ़ी (सरोज कुमार) : सीतामढ़ी की जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने मंगलवार सुबह समाहरणालय में वरीय पदाधिकारियो के साथ बैठक कर बिहार के बाहर से आनेवाले श्रमि’क, प्रवा’सी मजदूरों, छात्रों आदि के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उसे अंतिम रूप दिया।

गौरतलब हो कि एक-दो दिनों के अंदर ही कोटा, गुजरात आदि स्थानों से सैकड़ो श्रमिको एवम छात्रों की ट्रेन से आने की सूचना प्राप्त हुई है। आने वाले सभी प्रवा’सियों की सघन स्क्रीनिंग के साथ -साथ सोशल डिस्टें’सिंग के साथ बस के द्वारा उन्हें संबंधित कोरे’न्टीन कैम्प में पहुचाने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली है। बरियारपुर उच्च विद्यालय में वाहन को’षांग पूर्ण रूप से कार्य करने लगा है। डीडीसी प्रभात कुमार वाहन को’षांग के वरीय पदाधिकारी बनाये गए है, वही जिला परिवहन पदाधिकारी चितरंजन प्रसाद कोषांग के नोडल पदाधिकारी बनाये गए है।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी सज’गता के साथ सोशल डिस्टें’सिंग का अनि’वार्य रूप पा’लन करते हुए सभी प्रवा’सियों को उनके संबंधित कोरे’न्टीन कैम्प में भेजना सुनिश्चित करेगे। उन्होंने प्रखंड एवम पंचायत स्तरीय कोरेन्टीन कैम्प की तैयारियों का भी समीक्षा किया,और प्रवासियो के आगमन को देखते हुए सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।

गौरतलब हो कि जिले में पंचायत स्तरीय कुल 1224 कोरेन्टीन कैम्प है, वही 73 प्रखंड स्तरीय कोरे’न्टीन सेन्टर बनाये गए है। आ’पदा राहत केंन्द्र 4 एवम सीमा रा’हत केंद्र 7 बनाए गए है। जिले में तीन प्रखंडो के 20 वार्ड में कंटे’न्मेंट जोन बनाये गए है, जिसमे बोखरा में पांच, नानपुर में 14 एवम पुपरी में एक वार्ड कंटे’न्मेंट जोन घो’षित है। सभी कंटेन्मेंट जोन के 3248 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा रहा है।सभी वार्डो को सेने’टाइज किया जा रहा है।

वरीय पदाधिकारी इसकी लगातार मोनि’टरिंग कर रहे है। वर्तमान में जिले में चार कोरोना के एक्टि’व केस है।
लॉ’क डाउन में जिले के बाहर अन्य राज्यो में फंसे 73506 श्रमि’को के खाते में कुल 7,35,06, 000 (सात करोड़ पैतीस लाख छः हजार रुपये) स्था’नांतरित किये गए है।

