भोजपुर जिले की कोईलवर सोन नदी के दियारा इलाके में गुरुवार की सुबह शराब बिक्री का वि’रोध करने पर एक युवक के पेट में चा’कू से गो’द दिया गया। मृ’तक की पहचान कोईलवर के वार्ड संख्या सात बाजार मोहल्ला निवासी छठु चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी के रूप में हुई है। मृ’तक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि कोईलवर के बाजार मोहल्ला निवासी संतोष चौधरी कोईलवर सोन नदी के दियारा इलाके में ककरी और प्याज की खेती कर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता था। रोज की तरह गुरुवार की सुबह वह खेत की रखवाली के लिए सोन दियारा इलाके में गया हुआ था।

इस दौरान शराब बेचने को लेकर उसका एक युवक से वि’वाद हो गया। जिसके बाद बदमाश ने संतोष चौधरी के पेट में चाकू गोद दिया। वा’रदात को अंजाम देकर आ’रोपित फ’रार हो गया। बाद में गं’भीर रूप से घा’यल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तो’ड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृत’क के परिजनों ने बताया कि आ’रोपी राकेश चौधरी दियारा स्थित उनके सब्जी के खेत में देसी शराब छिपाकर बेचा करता था। इस दौरान जब संतोष ने इसका विरोध किया तो चाकू से ह’मला कर जान ले ली।