पटना : IGIMS और खेमनीचक में फिर को’रोना ने दी दस्तक

पटना राजाबाजार स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) और खेमनीचक में बुधवार को फिर से को’रोना ने दस्तक दे दी। आइजीआइएमएस की नर्स और खेमनीचक के बाईपास रोड स्थित शिवपुर निवासी 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट को’रोना पॉजिटिव आई है। दो नए रोगियों के साथ पटना में को’रोना सं’क्रमितों की संख्या 46 हो गई है।

जिलाधिकारी कुमार रवि के अनुसार खेमनीचक निवासी युवक की गली और आइजीआइएमएस परिसर में नर्स के घर के आसपास को प्रतिबंधित जोन घोषित कर दिया गया है। दोनों जगह को सील किया जा रहा है। इसके साथ ही पटना में 16 प्रतिबंधित क्षेत्र हो गए हैं।

COVID-19

राजधानी क्षेत्र में अब तक 46 लोग संक्र’मित हो चुके हैं। साथ ही इनके  ठीक होने की रफ्तार काफी तेज है। अबतक सात लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 27 सं’क्रमितों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सिर्फ 12 लोग ही हैं, जिनका अभी उपचार चल रहा है और वे सं’क्रमित हैं।

सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर चौधरी ने बताया कि आइजीआइएमएस के जनरल सर्जरी विभाग की नर्स कैंपस परिसर में ही रहती है। गर्भवती होने के कारण वह पांच मई को संस्थान में अल्ट्रासाउंड कराने गई थी। जांच के पूर्व कोरोना जांच के लिए उसे भर्ती किया था।

बुधवार की शाम उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अब उसे एनएमसीएच भेजा जा रहा है। अब तक आइजीआइएमएस की दो नर्सें, एक सफाई कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं दो डॉक्टरों की रिपोर्ट माइल्ड पॉजिटिव आई थी। साथ ही यहां भर्ती पांच म’रीज भी को’रोना सं’क्रमित हो चुके हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading