जुलाई से लागू होगी नियोजित शिक्षकों की सेवाशर्त, जानें…

राज्य के 3.57 लाख नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति से लेकर तबादला तक का लाभ मिलेगा। इन शिक्षकों का जिला स्तर पर तबादला हो सकता है। नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली का ड्राफ्ट शिक्षा विभाग ने तैयार कर लिया है। जुलाई तक संशोधित रूप से नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली लागू होगी।

students

सेवा शर्त लागू करने के लिए शिक्षा विभाग को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरी झंडी का इंतजार है। शिक्षकों का हड़ताल समाप्त होने के बाद सेवाशर्त लागू करने की दिशा में प्रयास तेज हो गए है। नियोजित शिक्षकों को पुराने शिक्षकों की तरह वेतनमान नहीं मिलेगा। न ही सेवाशर्त ही होगी।

शिक्षा विभाग ने हड़ताल से लौटे शिक्षकों को फरवरी की कार्य अवधि का वेतन भुगतान का आदेश दिया है। हड़ताल की अवधि का वेतन भुगतान के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा। विभाग के अपर सचिव गिरिवर दयाल सिंह ने बुधवार को सभी डीईओ, डीपीओ (स्थापना) व डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा) को पत्र भेजा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading