को’रोना वा’यरस : फरहान अख्तर ने एक हजार पीपीई किट का दिया योगदान

को’रोना वा’यरस के खि’लाफ जं’ग में बॉलीवुड सितारे खुलकर मदद कर रहे हैं। पीएम केयर्स फंड से लेकर सितारे कई संस्थाओं में आर्थिक मदद दे चुके हैं। इसके अलावा जरूरतमदों को राशन बांटने का काम भी लगातार सेलेब्स क’रते आ रहे हैं। इस बीच अभिनेता फरहान अख्तर ने स्वास्थ्य कर्मियों की मदद का फैसला किया है।

फरहान अख्तर ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कस की मदद के लिए 1000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट का योगदान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड-19 के खि’लाफ उनकी ल’ड़ाई को आसान बनाने में मदद करने का आग्रह किया।

farhan akhtar

फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने सरकारी अस्पतालों में व्यक्तिगत रूप से 1000 पीपीई किट का योगदान दिया है और साथ ही लोगों से अपील की है कि वे जितना हो सके उतना दान करें।

फरहान ने बताया कि हर पीपीई किट की कीमत 650 रुपये है, और अस्पतालों में इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। अभिनेता ने कहा कि मदद करने वाले हर शख्स को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देंगे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading