निखिल मंडल बोले – दिल्ली के एक आलीशान फार्म हाउस में बैठे तेजस्वी चला रहे झूठ की फैक्ट्री

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने रविवार को कहा है कि दिल्ली के एक आलीशान फार्म हाउस में बैठकर तेजस्वी यादव झूठ की फैक्टरी चला रहे हैं. उनके झूठ से अब धीरे -धीरे पुरा बिहार पक चुका है. दिल्ली में बैठे झूठ और फरेब के इस व्यापारी ने अब अपने ही बिहार को बदनाम करने की ठान ली है.

बिहार: तेजस्वी के ट्वीट पर निखिल मंडल का पलटवार, बोले- आपसे ज्यादा अमीर कौन होगा भाई

दिल्ली से भेजे जा रहे ट्रेन, बिहार में प्रवासी को मिल रहे पैसे या प्रवासी मजदूरों के स्किल का सर्वे कराकर इसके आधार पर रोजगार सृजन की व्यवस्था पर तेजस्वी यादव बस ट्वीट कर अपनी राजनीतिक उपस्थिति बनाने के फिराक में रहते हैं.ये भी तब, जब हर बार उनका झूठ पकड़ा जाता है. ऐ

से में धीरे-धीरे स्पष्ट हो चला है कि राजनीतिक दल के नाम पर चलने वाली दुकान राजद बहुत जल्द बंद हो जाएगी. तेजस्वी भी इस दुकान को चलाने में कोई खास दिलचस्पी नहीं रखते.

सोर्स : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading