प्रवासी मजदूरों पर ट्वीट कर ट्रोल हुए जावेद अख्तर, ट्रोलर ने कहा- सर्कुलर तो समझ नहीं आता…

वैश्विक महामा’री को’रोना वा’यरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। सब कुछ बंद होने की वजह से देश के मजदूरों और गरीबों के सामने रोजी-रोटी का सं’कट पैदा हो गया है। ऐसे में कई प्रवासी मजदूर अपने परिवार के साथ हजारों किलोमीटर पैदल ही घर की तरफ रवाना हो चुके हैं। हर दिन ऐसी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। मजदूरों के ये हालात देखकर गीतकार जावेद अख्तर का गु’स्सा फू’ट पड़ा है।

जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए सरकार को घेरा और कई सवाल भी पूछे। उन्होंने लिखा, ’30 जून तक ट्रेन नहीं चलाने का क्या मतलब है? प्रवासी मजदूर वापस अपने घर जाना चाहते हैं और वापस जाने का उन्हें पूरा अधिकार भी है, लेकिन विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग सस्ती लेबर को जाने नहीं देना चाहता। गलत तरीके से उनके रास्ते को रोकने की कोशिश करके क्या हम उन्हें बंधुआ मजदूरी में बदलने की कोशिश नहीं कर रहे हैं?’

हालांकि जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लोग समर्थन कम उन्हें ट्रोल ज्यादा कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनसे मजदूर अपने घरों को लौट रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है, ‘एक सर्कुलर तो समझ नहीं आता और इतिहास के ज्ञाता बनते हैं, मुगलों की अर्थव्यवस्था समझाते हैं। आप नास्तिक नहीं निरक्षर हैं।’

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading