
GOPALGANJ (ARUN KUMAR) : कोरो’ना संक’ट के बीच लॉ’क डाउन के तीसरे चरण के 12वें दिन अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गोपालगंज के बलथरी चेकपोस्ट का नि’रीक्षण करने पहुंचे.

निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने बलथरी चेकपोस्ट पर विभिन्न माध्यमों से हजारों की संख्या में पहुंच रहे प्रवा’सियों की सु’रक्षा और का’नून व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी हासिल करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्दे’श दिए. उन्होंने चे’क पो’स्ट पर बनाए गए पुलिस बूथ पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के बारे में भी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमारी तिवारी से जानकारी ली.

उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चे’क पो’स्ट पर पहुंचने वाले प्रवा’सियों की सुर’क्षा का पूरा ख्याल रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें किसी प्रकार की कोई परे’शानी नहीं हो. नि’रीक्षण करने के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा कि बिहार की 12 करोड़ जनता के सहयोग से ही हम कोरो’ना जैसी महामा’री पर जी’त हा’सिल कर सकते हैं.

डीजीपी ने कहा कि बलथरी चेकपोस्ट पर अधिक संख्या में प्रवासियों के पहुंचने से कुछ समस्या आई है. जिसका समा’धान बहुत जल्द निकाल लिया जाएगा. बिहार की जनता ने इस महामा’री को लेकर जारी लॉ’कडाउन में जिस तरह सहयोग किया है, उससे हमें पूर्ण विश्वास है कि हम इस ल’ड़ाई को अवश्य जी’तेंगे.

उन्होंने कहा कि इस वै’श्विक कोरो’ना महामा’री के खि’लाफ ल’ड़ाई में पुलिस के जवान कोरो’ना यो’द्धा के रूप में ल’ड़ते हुए जिस जनसे’वा की भा’वना से जुटे हैं और ल’ड़ रहे हैं. बिहार पुलिस के अधिकारियों, पदाधिकारियों, जवानों, सिपाही, हवलदार और हमारे विभिन्न इकाइयों ने इस ल’ड़ाई में जिस तरह से अपना यो’गदान दिया है, उस पर पूरे पुलिस महकमे को ग’र्व है.

आने वाले समय में जो भी चुनौ’तियां सूबे के समक्ष आएंगी, पुलिस बल का एक-एक जवान परिस्थिति से ल’ड़ने के लिए पूरी तरह त’त्पर और मु’स्तैद है. डीजीपी ने कहा है कि लॉ’क डाउन के ख’त्म होने के बाद इस सं’कट की घड़ी में अपने कर्तव्य का ईमा’नदारी से पालन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और हर स्तर के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा.

इस सं’कट की घड़ी में जहाँ लोग अपने घरों के अंदर हैं वहीं हमारे अधिकारी, पदाधिकारी, जवान, सिपाही, हवलदार दिन रात जनसे’वा में दिन रात त’त्पर हैं. वे जिस तरह से अपनी जा’न हथे’ली पर रख कर अपने क’र्तव्य के प्रति जिम्मे’दारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं, उसके लिये मैं उन्हें सलाम करता हूँ.

जिस बिहार पुलिस पर कई तरह के इल्जा’म लगते थे आज वही बिहार पुलिस आज अपनी कर्तव्यनि’ष्ठा से इतिहास रच रही है, और विभाग ही नहीं बल्कि पूरे सूबे को गौर’वान्वित कर रही है. बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा है की संक’ट के इस दौर में वैमन्य’स्यता या साम्प्र’दायिकता न फै’लाये, न सा’माजिक स’द्भाव बि’गाड़ने में ही कोई भूमि’का निभाएं. मिल जुल कर रहें.

डीजीपी के निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट पर जिलाधिकारी अरशद अजीज, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, एसडीपीओ नरेश पासवान, एसडीओ सदर उपेंद्र कुमार पाल समेत जिले के तमाम पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे.

बता दें कि फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए डीजीपी स्वयं रे’ड और कटें’नमेंट जोन का लगातार दौरा कर रहे हैं. 5 मई से डीजीपी ने रेड और कटेंनमेंट जोन के रूप में चि’ह्नित कई जिलों का दौरा कर कोरोना योद्धा के रूप में तैनात पुलिसकर्मियों का हौसला अफ़ज़ाई कर चुके हैं, जिसमें पटना, मुंगेर, आरा, बक्सर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद आदि जिले शामिल हैं.





