बिहार : को’रोना म’रीजों का आंकड़ा 1000 के पार

राज्य में शुक्रवार को को’रोना सं’क्रमण के 6 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद को’रोना सं’क्रमितों की संख्या अब 1000 पार कर 1005 हो गई है। गुरुवार को सात अलग-अलग लैब में कुल 1633 सैंपल की जांच हुई। वहीं पिछले 24 घंटे में 25 लोगों ने इस महामा’री को परास्त किया है। जिसके बाद राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 411 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को आठ सं’क्रमित पूर्णिया से मिले हैं। ये सभी लोग रुपौली के हैं और हाल में बिहार लौटे हैं। पूर्णिया के अलावा खगडि़या से चार और लखीसराय से छह संक्रमित मिले हैं।

covid19

पूर्णिया, खगडिय़ा और लखीसराय के अलावा मुजफ्फरपुर से तीन एवं जहानाबाद से पांच, शेखपुरा से दो, नालंदा से तीन, बांका से तीन और नवादा और भागलपुर से एक-एक सं’क्रमित मिले हैं। ये सभी लोग प्रवासी हैं जो तीन मई के बाद बिहार लौटकर आए हैं और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में ठहराए गए हैं।  वहीं देर रात आई तीसरी और चौथी रिपोर्ट में खगडि़या, रोहतास, वैशाली व सुपौल में दो-दो तथा भोजपुर व किशनगंज एक-एक है।

बिहार में को’रोना सं’क्रमित म’रीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को कुल 74 पॉजिटिव म’रीज मिले हैं। इनमें 50 से अधिक प्रवासी मजदूर हैं। इस तरह प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 953 पर पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जारी  मेडिकल बुलेटिन बताया है कि पटना से नौ संक्रमित मिले हैं। इनमें बेलछी के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती 20 दिन का बच्चा भी शामिल है। 

पटना में ही बीएमपी 14 के दो जवानों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बीएमपी से दो नए मामले मिलने के बाद यहां संक्रमित जवानों की संख्या 22 हो गई है। 

सोर्स : जागरण

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading