
SHEOHAR : बिहार शिक्षा परियोजना शिवहर के तत्वाधान में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु शिवहर किसान भवन के कैंपस में जांच शिविर का आयोजन किया गया।किसान भवन के कैंपस में जांच शिविर का आयोजन कार्यक्रम के समन्वयक चंद्र भूषण कुमार ए आर पी के द्वारा किया जा रहा है।इस बाबत बेतिया से आए कृत्रिम अंग जांच कर रहे पदाधिकारी डॉ प्रभाकर, डॉक्टर नरेंद्र कुमार, फिजियोथेरेपी डॉक्टर कुणाल विभु के द्वारा आए हुए बच्चों का जांच किया गया।
बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में समन्वयक चंद्र भूषण कुमार ए आर पी ने बताया है कि शिवहर जिले में कल पिपराढ़ी प्रखंड में जांच शिविर आयोजन कर बच्चों के कृत्रिम अंग लगाने को लेकर जांच की गई आज शिवहर के किसान भवन में बच्चों के कृत्रिम अंगों की जांच की जा रही है जो 1 महीने से डेढ़ महीने के अंदर कृत्रिम अंग उपलब्ध करा दिया जाएगा।

जांच शिविर में अस्थि नि:शक्त बच्चों को सहायक उपकरणों की जांच की जा रही है, चिकनौटा के दिनेश ठाकुर के पुत्र ने नीतीश कुमार, मथुरापुर के मोहम्मद कमरे आलम के पुत्री आसिफा परवीन , सुमहौति के शिवजी साह के पुत्र धीरज कुमार को, महुआ रिया के राजेश शाह के पुत्री काजल कुमारी को, कस्तूरिया से रामबाबू साह के पुत्र रंजन कुमार को, गणेशपुर ओरैया टोला से प्रशांत कुमार प्रभात के पुत्र प्रणव कुमार को, फतेहपुर से रविंद्र शाह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार सहीत 16 बच्चों को 80 नि:शक्त बच्चों के सहायक उपकरणों की जांच की गई।

समन्वयक चंद्र भूषण कुमार ने बताया है कि जिस बच्चे का हाथ या पैर पूरी तरीके से खराब है उसके एंप्यूटेशन दिया जाएगा,कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एवं शिवहर जिला में दिव्यांग बच्चों के सुखमय जीवन को लेकर तथा यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी अरशद अजीज के निर्देश पर कराया जा रहा है। दिव्यांग बच्चों को जांच कराने को लेकर अभिभावक अपने अपने बच्चे लेकर जांच शिविर स्थल पर पहुंच रहे थे।कार्यक्रम में प्रखंड साधन सेवी गायत्री देवी, विनय कुमार सिंह, अतुल प्रकाश, अविनाश कुमार, इंद्रासन कुमार, विश्व विजय सिंह, आदि मौजूद थे।
