MUZAFFARPUR : मिथिला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रही मैथिली ठाकुर

MUZAFFARPUR : आज शुक्रवार को मोतीझील स्थित डी आर बी मॉल के बिरयानी महल के सभागार में आगामी 23 दिसम्बर को आयोजित होने वाले विद्यापति स्मृति पर्व को लेकर प्रख्यात लोक गायिका मैथिलि ठाकुर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दिसंबर में आम्रपाली ऑडिटोरियम में होने वाले समारोह कार्यक्रम में मुज़फ़्फ़रपुरवासियों को अपनी आवाज़ के जादू से सराबोर करेंगी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर मुज़फ़्फ़रपुरवासियों में गजब का उत्साह है. आगामी 27 तारीख को लखनऊ महोत्सव में मेरा कार्यक्रम है जहां देश विदेश के गायक और गायिकाएं अपनी प्रस्तुति देंगे. उक्त कार्यक्रम में मुझे भी अपनी प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनकी प्रस्तुति को सराहा और पसंद किया है. मैथिलि ठाकुर ने कहा की मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो ने बहुत पसंद किया और भरपूर प्यार सहयोग दिया, जिसकी मै शुक्रगुजार हूँ. अपनी मातृभाषा मैथिलि की संस्कृति को देश-विदेश में बढ़ाने और इसे अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलवाने की शुरुआत कर चुकी हूँ. कलर्स चैनल और बॉलीवुड की तरफ से भी कई ऑफर मिले है जिसको लेकर मैं काफी उत्साहित हूँ.

मैथिलि ठाकुर ने उपस्थित मीडिया के समक्ष कई गीत गाकर सुनाये और खूब तालियां बटोरी. इस मौके पर संरक्षक भूषन झा, संयोजक संजीव कुमार झा, गंगा प्रसाद झा, प्रो. िन्दु झा, रमन कुमार मिश्रा, भारत जहा, मनोज झा, मुकेश कुमार मिश्रा, रमेश पासवान आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading