
ROHTAS : जिले के नोखा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर एक सिरफिरे आशिक ने अपनी कथित प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया। जिससे प्रेमिका जख्मी हो गई। जख्मी प्रेमिका ने अपराधी को पकड़ने के लिए दौड़ी लेकिन वह ऑटो से वह भाग निकला। वहां उपस्थित एक महिला परिजनों ने नोखा अस्पताल पहुचाया। जहां चिकित्सकों में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत वार्ड 3 के निवासी बस स्टैंड पर दुकान पर बैठी थी तभी प्रेमी ने प्रेमिका बेबी (काल्पनिक नाम) पर तेजाब फेंक दिया।

कन्हैया चौधरी धमनी गोला बारुण औरंगाबाद से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था पिछले कुछ दिनों से इन दोनों में किसी बात को लेकर अनबन शुरू हो गई। यह बात धीरे धीरे बढ़ने लगी। अनबन को लेकर कई बार दोनो के बीच नोक झोंक भी हुई। लेकिन सिरफिरे आशिक कन्हैया चौधरी ने अपनी प्रेमिका पर गुस्से में आ कर एसिड फेक दिया। जिससे विवाहिता पूरी तरह जख्मी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने इस घटना में शामिल कन्हैया चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि जख्मी महिला के माँ ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि पूर्व के दुश्मनी को लेकर इन लोगो द्वारा ऐसा किया गया है।

नोखा में बीते रात हुई एसिड अटैक की घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। जानकरी के अनुसार बेबी देवी और कन्हैया चौधरी के बीच कई वर्षो से प्रेम संबंध चल रहा था। बेबी देवी अपनी पति को छोड़ कर अपने मायके रहती है। वहीं पर कन्हैया का आना जाना कई वर्षों से लगा रहता था। लेकिन बीच मे कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ मामलों को लेकर विवाद भी चल रहा था। जबकि प्रेमी कन्हैया चौधरी भी अपनी पत्नी को छोड़ कर इसके साथ समय बिताता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रेमिका को मुखर हो जाने से प्रेमी ने गुस्से में एसिड अटैक कर मारने का प्रयास किया।

एसिड अटैक के मामले में जख्मी महिला बेबी देवी की माँ राधिका देवी ने नोखा थाना के दो लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मुख्य अभियुक्त कन्हैया चौधरी दूसरा नोखा चौकीदार का पुत्र रामजी पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कराई है। दोनो अभियुक्तों को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नोखा थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने इस घटना को पुष्टि करते हुए कहा की जख्मी महिला बेबी देवी एक वर्ष 2018 जून में अवैध शराब में जेल भी जा चुकी है। इस मामले में जख्मी की माँ राधिका देवी ने दो लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है पुराने विवाद को लेकर इन लोगी द्वारा मेरे बेटी पर एसिड फेंका गया है।