फैजल सिद्दीकी की वजह से लोग एक बार फिर से टिकटॉक पर अपनी भ’ड़ास निकाल रहे हैं। उन पर आ’रोप है कि वह अपने एक वीडियो में लड़कियों पर एसिड अटैक करने का महिमामंडन करते नजर आए है। फैजल सिद्दीकी के वीडियो पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी आपत्ति जताई। इसके बाद उन्होंने अपने वि’वादित वीडियो को डिलीट कर दिया, लेकिन इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर टिकटॉक को बैन करने की मांग हो रही है।
अब इस पूरे मामले में बॉलीवुड अभिनेता से नेता बने परेश रावल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता परेश रावल ने अपने आफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया। उन्होंने टिकटॉक को बैन करने की मांग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ‘बैन टिकटॉक’। उनके इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

परेश रावल के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारे भी टिकटॉक को बैन करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही फैजल सिद्दीकी पर अपना गु’स्सा जाहिर कर रहे हैं।
मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा ने भी फैजल सिद्दीकी के वीडियो पर एतराज जताते हुए गु’स्सा जाहिर किया। सोना ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘इस शादी के वीडियो के आगे और पीछे कुछ नहीं है। महिलाओं का अप’मान करना हमारी संस्क़ति में आम बात है।’
सलमान खान पर निशाना साधते हुए सोना मोहपात्रा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘हम सलमान खान की कहानी के साथ बड़े हुए हैं, जहां उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के सिर पर सबके सामने बोतल फोड़ दी थी। वो तब भी देश के सबसे बड़े स्टार हैं? इसे तुरंत रोकने के जरूरत है’।