
PATNA : भारतीय पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. इस सम्बन्ध में गृह विभाग की ओर से एक नई अधिसूचना जारी की गई है. इस नए नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार के 4 आईपीएस अफसरों को सरकार ने प्रोन्नति दी है. इस प्रोन्नति का वर्तमान पदस्थापन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

गृह विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक भारतीय पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों को प्रमोशन मिला है. आईपीएस प्राणतोष कुमार दास, आईपीएस मोहम्मद अब्दुल्लाह, आईपीएस बिनोद कुमार और आईपीएस अफसर अभय कुमार लाल को प्रोन्नति दी गई है. इन अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है. इन सभी आईपीएस अफसरों का वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा. यानी कि अभी जहां हैं, वहीं कार्यरत रहेंगे.






