मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित महंथ मनियारी, NH-28 के समीप 19 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य “श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा एवं सामूहिक उपनयन और 51 कन्या विवाह” को लेकर आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें अयोध्या से पधारे राजीव लोचन शरण जी महाराज ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को कलश यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं अग्नि स्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी, 20 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होगी, जिसका समापन 26 अप्रैल को कथा विसर्जन के साथ किया जाएगा, जबकि 27 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ सामूहिक उपनयन एवं 51 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस आयोजन में यज्ञ पुरोहित पंडित गणेश झा रहेंगे।


प्रेस वार्ता में यज्ञ संरक्षक भारत भूषण बंसल (RSS), यज्ञकर्ता अभिषेक मिश्रा सहित विपुल शर्मा, रमेश कुमार चौधरी, आचार्य अलख निरंजन शास्त्री, गणेश झा, नवल किशोर ठाकुर, भारत कुमार एवं अन्य ग्रामवासी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


आयोजकों ने सभी श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने और तन-मन-धन से सहयोग कर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।
