बिहार : शौचालय की टंकी बनाने को लेकर अधेड़ की पी’ट-पी’टकर की गई ह’त्या

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बीमारी गांव में गुरुवार की देर रात जमीनी वि’वाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक अधेड़ की लाठी-डंडे से पीटकर ह’त्या कर दी गई। मृतक 55 वर्षीय जनार्दन सिंह शाहपुर के बीमारी गांव का निवासी था। घ’टना के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक आ’रोपित जवाहर सिंह को गि’रफ्तार कर लिया है। मृ’तक के श’व को कब्जे में लेकर शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वारदात के बाद बीमारी गांव में तनाव व्याप्त है। मामले की गं’भीरता को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है।’

जानकारी के अनुसार बीमारी गांव निवासी जनार्दन सिंह दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। लॉकडाउन होने के कारण वे अपने बेटे के साथ घर आए हुए थे। इसी बीच घर के पास शौचालय की टंकी बनाने को लेकर वि’वाद उत्पन्न हो गया। दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।

भोजपुर में शौचालय की टंकी बनाने को लेकर दिल्ली से लौटे अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

गुरुवार की रात पहले नोकझोंक और फिर धक्का- मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें जनार्दन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले की स्वजन उन्हें इलाज के लिए ले जाते उनकी घटनास्थल पर ही ‘मौत हो गई।

शाहपी पुलिस द्वारा श’व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। मृ’तक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  मुख्य आरोपित बीमारी गांव निवासी जवाहर सिंह को गि’रफ्तार कर लिया गया है।

सोर्स : जागरण

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading