राजधानी में शुक्रवार को सात और को’रोना पॉजिटिव मिले हैं। सं’क्रमित सभी अथमलगोला प्रखंड के फुलेलपुर म्योरा पंचायत के रहने वाले हैं। को’रोना पॉजिटिव सभी चार मई को सूरत से ट्रक पर सवार होकर पटना लौटे थे। जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। आज मिले मरीजों को मिलाकर जिले में को’रोना के कुल मामले 184 हो गए हैं।

बताया जाता है कि अथमलगोला प्रखंड के फुलेलपुर म्योरा पंचायत व अन्य स्थानों पर रहने वाले करीब 60 लोग गुजरात के सूरत से ट्रक पर सवार होकर चार मई को पटना लौटे थे। इसके बाद पांच मई को उन्हें फौजदार सिंह प्लस टू विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था।
स्वास्थ्य जांच में पहले आठ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद प्रशासन ने सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सूरत से लौटे लोगों में से सात और संक्रमित निकले। क्यों कि सभी सीधे क्वारंटाइन किए गए थे इस लिए वायरस की चेन नहीं बन पाई है।