आज डॉ हर्षवर्धन संभालेंगे WHO के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्ष वर्धन आज डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, जो कोरोनो वायरस के खि’लाफ भारत की ल’ड़ाई में सबसे आगे हैं शुक्रवार को कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

डॉक्टर हर्ष वर्धन जापान के डॉक्टर हिरोकी नाकातानी की जगह लेंगे, जो अभी 34 सदस्यीय बोर्ड के चेयरमैन हैं। इस वैश्विक मंच पर भारत के प्रतिनिधित्व के प्रस्ताव पर मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य असेंबली के 194 देशों ने हस्ताक्षर किए।

डॉ हर्ष वर्धन (फाइल फोटो)

पिछले साल दक्षिण पूर्व एशिया ग्रुप ने यह फैसला कर लिया था कि इस बार बोर्ड चेयरमैन का चयन भारत की ओर से होगा। यह पद हर साल बदलता रहता है और पिछले साल यह निर्णय हुआ था कि पहले साल भारत इस बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेगा। जानकारी के मुताबिक यह पूर्णकालिक जिम्मेदारी नहीं है और स्वास्थ्य मंत्री को सिर्फ बैठकों में शामिल होना होगा।

सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विश्व स्वास्थ्य सभा के 73वें सत्र को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा था कि भारत ने कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने कहा था कि भारत ने इस बीमारी से निपटने के लिए अच्छा काम किया और आने वाले महीनों में और बेहतर करने का भरोसा है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading