
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कांटी- मड़बन प्रखंड के क्वॉरें’टाइन केंद्रों पर व्या’प्त अव्य’वस्था एवं दोनों अंचल मे खा’ली पड़े अंचल अधिकारी पद पर शीघ्र अंचल अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञा’पन भी सौंपा। ज्ञापन में कोरो’ना जं’ग के बीच में ही स्वा’स्थ्य का ह’वाला देकर भागे कांटी एवं मड़बन के अंचल अधिकारी के पद पर उप समाहर्ता स्तर के अधिकारी को तत्काल प्रतिनियुक्त करने, सभी क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर तुरंत जरनेटर की सु’विधा बहाल करने, किट से वं’चित पन्द्रह सौ मजदूरों को शीघ्र किट उप’लब्ध कराने, प्राथमिक स्वा’स्थ्य केंद्र से क्वॉरेंटाइन सेंटर तक जाने के लिए मज’दूरों को वाहन की सुवि’धा उपलब्ध कराने, रात्रि काल में सभी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रखंड मुख्यालय पर उपस्थित रहने, क्वॉरें’टाइन केंद्रों पर प्रतिदिन चिकि’त्सीय सुविधा उपलब्ध कराने एवं क्वॉरें’टाइन केंद्र से घर जाने वाले मज’दूरों को सरकारी घो’षणा के अनुरूप एक हजार नगद भुग’तान करने की मांगें प्रमुख थी।

जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल के मां’गों को गंभी’रता से सुना, साथ ही उन्होंने तत्काल कांटी एवं मड़बन प्रखंड में अंचलाधिकारी के खा’ली पद पर उप समाहर्ता स्तर के अधिकारियों को प्रति’नियुक्त करने का आ’देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल के अन्य मां’गों पर का’र्रवाई करते हुए दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों से बात किया एवं तुरंत का’र्रवाई करने का उन्हें निर्दे’श दिया। प्रतिनिधिमंडल में मुखिया इंद्रमोहन झा, साकेत रमन पांडे, केशव सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, राकेश सिंह, राहुल कुमार, दिनकर कुमार सिंह आदि प्रमुख लोग शामिल थे।







