
AURANGABAD : जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की पुलिस ने हार्डकोर नक्सली धनंजय यादव उर्फ मोनू यादव को गिरफ्तार किया है। धनंजय की गिरफ्तारी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खैरा सरेम गांव से हुई है।

एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि जिले में गेल इंडिया गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रही है। पिछले कई दिनों से नक्सली धनंजय द्वारा लेवी की मांग की जा रही थी। इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस धनंजय की तलाश में थी। इसी कड़ी में सूचना मिली कि वह सरेम गांव में है। इस सूचना के बाद वहां छापेमारी कर धनंजय को गिरफ्तार किया गया।
