पटना एयरपोर्ट से उड़ने वाले सात फ्लाइट 1 दिसंबर से होंगे रद्द

PATNA : मौसम के अधिक खराब होने और कोहरे के बढ़ने की आशंका के मद्देनजर एक दिसंबर से पटना एयरपोर्ट से उड़ने वाले सात फ्लाइट रद्द किये जाएंगे. इसमें इंडिगो के चार, स्पाइस जेट की दो व गो एयर की एक फ्लाइट होगी. इंडिगो ने अपने फ्लाइट को 15 फरवरी तक के लिए रद्द किया है, जबकि अन्य विमान कंपनियां जनवरी के अंतिम सप्ताह में धुंध व कोहरे की स्थिति का मूल्यांकन करते हुए आगे का निर्णय लेगी. इसके अलावा तीन एयरलाइनों ने एयरपोर्ट ऑथिरिटी को सर्दियों के बढ़ने पर भी अपने फ्लाइट शेड्यूल में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होने की सूचना दी है. इसमें जेट एयरवेज, एयर इंडिया और एलांयस एयर के फ्लाइट शेडयूल में किसी तरह का परिवर्तन नहीं हुआ है.

स्पाइसजेट : स्पाइस जेट की आठ फ्लाइटें रि-शेडयूल की गयी है. दिल्ली से पटना आनेवाली फ्लाइट संख्या एसजी 741 अब सुबह10.15 में पटना आयेगी व फ्लाइट संख्या एसजी 742 बन कर 11.10 में पटना से दिल्ली के लिए उड़ेगी. कोलकाता से पटना आनेवाली फ्लाइट संख्या एसजी 876 अब 10.50 में पटना पहुंचेगी व फ्लाइट संख्या एसजी 878 बन पटना से कोलकाता 11.30 में जायेगी.

चेन्नई से हैदराबाद होते हुए पटना आनेवाली फ्लाइट संख्या एसजी 831 दोपहर 11 बजे पटना पहुंचेगी व फ्लाइट संख्या एसजी 832 बन पटना से हैदराबाद होते हुए चेन्नई के लिए शाम 7.55 में उड़ेगी. पटना से बेंगलुरु फ्लाइट संख्या एसजी 867, 11.40 में उड़ेगी व बेंगलुरु से पटना के लिए एसजी 868 शाम 5.25 में पटना पहुंचेगी.

इंडिगो : इंडिगो की फ्लाइट संख्या आइजीओ 897 रि-शेडयूल की गयी है. इन दिनों यह सोमवार को सुबह 8.50 में बेंगलुरु से पटना आती और 9.25 में यहां से बेंगलुरु जाती है, जबकि सप्ताह के अन्य छह दिन बेंगलुरु से इसके आने का समय दोपहर 11 बजे व बेंगलुरु जाने का समय दोपहर 11.35 है. इसके बदले हुए समय को स्वीकृति मिली चुकी है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा होगी.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading