बिहार में को’रोना म’रीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, तो वहीं मौ’त का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। भोजपुर जिले में आज एक और को’रोना पॉजिटिव म’रीज ने दम तो’ड़ दिया। वहीं जिले में 20 नए म’रीज भी मिले हैं, जिसके बाद बिहार में को’रोना संक्र’मितों की संख्या अब 3312 हो गई है।

भोजपुर में कोराना से दूसरी मौत हो गई है। 26 मई को मुंबई से आने के बाद एक प्रवासी मजदूर की मौ’त हो गई थी। मौ’त के बाद उसका सैंपल जांच के लिए पटना गया हुआ था। शुक्रवार को मृतक की को’रोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मृ’तक 50 वर्षीय मरीज सिकरहटा थाना क्षेत्र के बसरा गांव का निवासी था। तरारी पीएचसी में इलाज के दौरान उसने दम तो’ड़ा था.। एक रोज पूर्व गुरुवार को भी जिले के एक मृतक की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।
आज सुबह से अबतक कोरोना के 127 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या 3312 हो चुकी है। दरभंगा के जिलाधिकारी एन. त्यागराजन ने बताया है कि जिले में मिले 17 नए मरीजों में जिले के वरीय अधिकारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।