चौथे लॉकडाउन की समाप्ती से ठीक पहले बिहार की राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के टाल में शुक्रवार की रात दो महादलित युवकों की ईट-पत्थर से सिर कूचकर ह’त्या कर दी गई। मृ’तकों की पहचान रामनगर गांव निवासी संजय मांझी के पुत्र गोलू मांझी व गणेश मांझी के पुत्र सोल्जर मांझी के रूप में हुई है। दोनों का श’व गांव से करीब एक किमी दूर पूरब की ओर पाया गया। एएसपी अमरीश राहुल ने दोहरे ह’त्याकां’ड की पुष्टि की है। दोनों की नृ’शंस ह’त्या किए जाने से ग्रामीणों में काफी आ’क्रोश है।

वारदात की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने घोसवरी थाने का घेराव भी किया। बाद में वरीय पुलिस अधिकारियों के आने के बाद मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि दोनों की ह’त्या शुक्रवार की रात लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से कूचकर की गई। मृतकों के सिर व चेहरे इस बूरी तरह कूचे गए कि पहचानना मुश्किल हो रहा था। ह’त्या के बाद दोनों के श’व को गांव से करीब एक किमी दूर फेंक दिया गया।
स्वजनों ने बताया कि गोलू मांझी व गणेश मांझी शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अपने तीन साथियों के साथ घर से निकले थे। पूरी रात जब घर वापस नहीं आए तो खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान गांव के पास एक गड्ढे में दोनों का सिर कुच’ला हुआ श’व मिला।