मुंबई से चली ट्रेन रास्ते में भटकी, 30 घंटे देरी से पहुंची बिहार

26 मई को रात नौ बजे मुंबई से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 01821 को दानापुर स्टेशन 27 मई की रात 10:35 बजे पहुंचना था. लेकिन, यह ट्रेन रास्ते में कहीं भटक गयी और 30 घंटे की देरी से शुक्रवार की अहले सुबह 4:35 बजे दानापुर स्टेशन पहुंची. इस ट्रेन से उतरे मजदूरों का जैसे-तैसे थर्मल स्क्रीनिंग कर सर्कुलेटिंग एरिया में लाया गया, जहां फूड पैकेट व पानी मुहैया कराया गया. इसके बाद बसों से गृह जिला भेजने की प्रक्रिया शुरू की गयी.

ट्रेन 30 घंटे की देरी से पहुंची बिहार

मुंबई से पहुंची श्रमिक ट्रेन से उतरे सीतामढ़ी के रहने वाले वसीम कहते है कि इटारसी के बाद ट्रेन किसी दूसरी ओर चलने लगी. रात होने की वजह से कुछ पता भी नहीं चल रहा था. मुंबई स्टेशन पर बिस्कुट व पानी दिया गया, जिससे भूख-प्यास बुझाते रहे. लेकिन, एक समय आया, जब खाने को लेकर कुछ नहीं था. एक स्टेशन पर सिर्फ ब्रेड मुहैया कराया गया. इससे पूरे रास्ते भूख व प्यास से बेचैन रहे.

अहले सुबह मुंबई से आयी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से करीब 1280 मजदूर उतरे, जिन्हें 38 बसों के माध्यम से गृह जिलों में भेजा गया.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading