ROSRA : अलाव ताप रहे लोगों पर गिरा बिजली का तार, दो की मौत

SAMASTIPUR : आज सुबह सुबह थाना क्षेत्र के ठट्ठा गांव से एक दुखद घटना की खबर आई है। जहां विद्युत प्रवाहित तार गिरने से जहां एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी है। वहीं एक किशोरी जख्मी हो गई। इसके अलावा एक मवेशी की भी मौत हो गई। उक्त घटना से गॉव में  अफरातफरी का माहौल है। अफरातफरी का कारण 1100 व 440 तार टकराने से गॉव के कई दर्जन लोगों के घर में हाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित हो जाना भी रहा। दर्जनों घरों का मीटर जल जाने की सूचना लोगों ने दी है।

सूचना की जानकारी पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सोमवार की सुबह 6 बजे थाना क्षेत्र के ठट्ठा गांव के पूर्वारी  टोल वार्ड नंबर 3 के मुखी दास के सामने कुछ लोग अलाव ताप रहे थे। उसी वक्त विद्युत प्रवाहित 1100 बोल्ट तार में शॉट लगा। शॉट लगकर 1100 तार 440 पर गिर गया।

जिससे 440 विधुत प्रवाहित तार काफी दूर तक टूट कर नीचे गिर गई। नीचे गिरे 440 विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से स्वर्गीय बालेश्वर दास के 58 वर्षीया पत्नी रामपरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा रामबलि दास की 12 वर्षीया पुत्री सुमन कुमारी जख्मी हो गई। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज हो रहा है।  इसके अलावा विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में घर के आगे बंधी मुखी दास की एक भैंस भी चपेट में आ गई। उसकी भी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। लोगों ने बताया कि इस तरह की घटना इस गांव में अकसर होते रहते हैं। इस संबंध में कई बार कंप्लेन भी किया गया पर विभाग कुम्भकर्णी निंद्रा में सोई रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि 2 महीना पूर्व भी गांव के बासो दास की पत्नी काला देवी के ऊपर भी बिजली का तार गिरा था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। काफी इलाज के बाद उसकी जान बचाई जा सकी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading