अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौ’त के बाद लगातार हिंस’क प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगहों से दुकानों में लूट’पाट की भी तस्वीरें सामने आ रही हैं। आगजनी और तो’ड़फो’ड़ के बाद बेकाबू हुई स्थिति के चलते वहां कई राज्यों में क’र्फ्यू जैसी स्थिति बन गई है। इस मामले को लेकर भारत में कई लोगों ने आवाज उठाई है। बॉलीवुड सितारों ने भी इस घ’टना पर अपनी राय रखी है।
करीना कपूर खान, करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा सहित कई बड़े स्टार्स जॉर्ज फ्लॉयड की मौ’त को लेकर सोशल मीडिया पर लिख चुके हैं। इन स्टार्स ने अश्वेतों के आंदोलन को समर्थन दिया है। इस बीच अभिनेता अभय देओल ने उन सेलेब्स और मिडिल क्लास के लोगों को आड़े हाथों लिया है, जो जॉर्ज फ्लॉयड की मौ’त पर तो अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन अपने ही देश की स’मस्याओं पर खामोश रहते हैं।

अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा है – अप्रवासियों, गरीबों और अल्पसंख्यकों की जिंदगी भी मायने रखती हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘शायद अब इसका समय भी आ गया है? अब कई सेलेब्स और मिडिल क्लास अमेरिका में नस्लभेद के खि’लाफ अपनी राय रख रहे हैं, वो शायद देखना चाहेंगे कि उनके अपने देश में क्या हो रहा है? अमेरिका ने पूरी दुनिया को हिं’सा का निर्यात किया है। उन्होंने इसे पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा खत’रनाक जगह बना दिया है। ऐसा होना ही था।’

अभय देओल ने आगे लिखा है, ‘मैं ये नहीं कह रहा कि वहां के लोगों के साथ ऐसा होना चाहिए। मैं कह रहा हूं कि इसे एक बड़े स्तर पर देखने की कोशिश करिए। मैं कह रहा हूं कि अपने देश में चल रही गं’भीर सम’स्याओं के बारे में बात करके उनका समर्थन करिए। मैं कह रहा हूं कि उनके नेतृत्व का पालन करें, लेकिन उनके कार्यों का अनुसरण न करें। अपने देश के लिए प्रासंगिक कार्यों को करें, उनके लिए मुखर बनें। ब्लैक लाइव्स मूवमेंट इसी के बारे में ही तो है। ये हमारी उनकी नहीं, बल्कि ये पूरी पृथ्वी की लड़ाई है जो इस समय भारी जो’खिम में है।’
सोर्स : अमर उजाला