
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 17 जून से मुजफ्फरपुर जिले में प्रारम्भ हो रहे विधानसभा सम्मलेन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की उपस्थिति में बोचहां विधायक बेबी देवी ने बोचहां विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सचिव के साथ बैठक कर सम्मलेन की तैयारियों की समीक्षा की.
बैठक उपरांत प्रेस वार्ता के दौरान विधायक बेबी देवी ने बताया की ‘मन की बात, सप्तऋषि के साथ’ के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहर द्वारा 17 जून से डिजिटल मीडिया के माध्यम से वर्चुअली विधानसभा सम्मलेन के शुरुआत का निर्णय लिया गया है, जिस दौरान बोचहां में 23 जून को वर्चुअल रैली प्रस्तावित है. रैली उपरांत प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक लिंक भेजा जायेगा जिसे व्हाट्सअप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बोचहां विधानसभा के 35 पंचायतों में बूथ स्तर तक प्रचारित प्रसारित करने का काम कार्यकर्त्ताओ द्वारा किया जायेगा.

बेबी देवी ने बताया की इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए लगभग 25 हजार कार्यकर्ताओं और जनता के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके अंतर्गत सभा स्थल पर मंच निर्माण के साथ ही मुख्य अतिथि भी उपस्थित होंगे और गृहमंत्री का जनसंवाद सुनेंगे. विधायक बेबी देवी ने कहा की हमारी पार्टी विकास के मु’द्दे पर बात करती है और काम करती है. उन्होंने कहा की पीएम की पाती लेकर हम घर-घर जायेंगे और सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे. बीजेपी में परिवारवा’द नहीं यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है.

परिवारवा’द के बात पर सवाल किया गया की परिवारवा’द के कारण ही बोचहां से रामविलास पासवान के दामाद को टिकट मिलता है और आपका टिकट क’ट जाता है. इस सवा’ल पर विधायक कोई संतोषज’नक उत्तर नहीं दें सकीं.
वि’कास के मु’द्दे पर उन्होंने कहा की बोचहां विधायक बनने के उपरांत बिजली की समस्या को दूर करते हुए पावर सुबह स्टेशन का निर्माण कराई, कई सड़कों का निर्माण कराया. एनडीए की सरकार ने एसकेएमसीएच में देश का सबसे बड़ा बच्चों का अस्प’ताल 100 बेड का पीकू वार्ड बनवाया, मुशहरी में 30 बेड का पीएचसी का निर्माण कराया गया.
बोचहां के हॉस्पि’टल रोड की ज’र्जर सड़क के सवाल पर उन्होंने कहा की डीपीआर बनकर भेजा जा चुका है, अगले दो दिनों में उसका शिलान्यास होने वाला है और कुछ ही दिन में सड़क बन जाएगी. बोचहां से चंदवारा को जोड़ने वाली बहुप्रती’क्षित पुल वर्षों बाद भी बनकर तैयार नहीं हुआ. इस सवाल पर उन्होंने कहा की तकनीकी कारणों से उसका निर्माण कार्य बा’धित है. आथर घाट में पुल बनने के कारण इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से इसका निर्माण कार्य रु’का है. हालांकि इस सम्बन्ध में विधानसभा में सवा’ल उठाते हुए सरकार को भी अ’वगत कराया था. मेरे एजेंडे में इस पुल के निर्माण के साथ ही राजवाड़ा और बुधनगरा पुल भी शामिल है, जिसके निर्माण का मैं संकल्प ले चुकी हूँ.

मौके पर उपस्थित रंजन कुमार ने कहा की आगामी 17 जून से विधानसभा सम्मलेन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसने बोचहां विधायक बेबी देवी द्वारा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं संग बोचहां में 23 जून को प्रस्तावित वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर समीक्षा बैठक की गई. यह कार्यक्रम पूर्णतः वर्चुअल होगा जो डिजिटल माध्यम से किया जायेगा जिसके उपरांत व्हाट्सअप ग्रुप बनाया जायेगा जिसके माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया जायेगा.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की प्रधानमंत्री द्वारा आम लोगों के नाम लिखी गई पाती को बिहार भाजपा एक करोड़ घरों में पहुँचाऐगी. इसके लिए 11-14 जून के बीच भाजपा ने बूथ स्तर तक महासम्पर्क अभि’यान की शुरुआत कर दी है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है. ऐसे मौक़े पर ख़ुद प्रधानमंत्री देशवासियों से जनसं’वाद किया करते थे. लेकिन वै’श्विक महामा’री करो’ना वाय’रस के कारण इस बार वे ऐसा नहीं कर रहे हैं.

पार्टी ने तय किया है कि आम लोगों के नाम लिखी गई पाती को घर-घर पहुँचायी जाए. पाती में अनु’च्छेद 370 हटाने से लेकर नागरिकता संशोधन अधि’नियम, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, तीन तला’क़ पर निर्णय, करतारपुर कॉरिडोर, ब्रू रियांग समझौता, बोडो समझौता, किसान, व्यापारी सहित सभी क्षेत्रों में हुए कार्यों का भी उल्लेख है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार समेत बोचहां के भाजपा मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, सचिव आदि उपस्थित थे.









