#MUZAFFARPUR के BBC शक्ति केंद्र के 9 बूथों पर अनुसू’चित जाति मोर्चा द्वारा महासम्पर्क अभि’यान, घर-घर पहुंचा रहे पीएम की पाती

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 17 जून से मुजफ्फरपुर जिले में प्रारम्भ हो रहे विधानसभा सम्मलेन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं.
भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पासवान ने कहा की ‘मन की बात, सप्तऋषि के साथ’ के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहर द्वारा 17 जून से डिजिटल मीडिया के माध्यम से वर्चुअली विधानसभा सम्मलेन के शुरुआत का निर्णय लिया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पीएम की पाती को लेकर बूथ स्तर पर प्रचारित प्रसारित करने का काम किया जा रहा है.

जिले के वार्ड स्तर पर बने शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम की पाती और सरकार के उल्लेखनीय कार्यों को भाजपा समर्पित कार्यकर्ता बूथ स्तर पर महासंपर्क अभि’यान चला रहा है जिसके तहत आज रविवार को वार्ड 16 और वार्ड 18 को मिलाकर बनाये गए बनारस बैंक चौक शक्ति केंद्र के कुल 9 बूथों के प्रमुख सह अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रवक्ता मुकेश पासवान की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बनारस बैंक चौक, नई बाजार, दुर्गा स्थान आदि क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पीएम की पाती घर घर पहुंचाते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई.

इसी क्रम में आज सर्वसम्मति से बुमबुम गुप्ता को आईटी सेल का संयोजक बनाया गया. प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पासवान ने बताया की पार्टी के निर्देशानुसार बनारस बैंक चौक शक्ति केंद्र के कुल 9 बूथों के अंतर्गत पड़ने वाले प्रत्येक घरों में पीएम की पाती लेकर जा रहे हैं और सरकार की उपलब्धियां भी गिना रहे हैं. उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर बात करती है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष बृज बिहारी पासवान, मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण, नंद किशोर पासवान, जोगिंदर राम, पंकज प्रकाश, बुमबुम गुप्ता, सिद्धार्थ चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी प्रदुमन राणा आदि मौजूद थे.

बता दें की आम लोगों के नाम लिखी गई प्रधानमंत्री की पाती को बिहार भाजपा एक करोड़ घरों में पहुँचाने का ल’क्ष्य निर्धारित है. इसके लिए 11-14 जून के बीच भाजपा ने महासम्पर्क अभियान की शुरुआत कर दी है. पीएम की पाती में अनु’च्छेद 370 हटाने से लेकर नागरिकता संशो’धन अधि’नियम, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, तीन तलाक़ पर निर्णय, करतारपुर कॉरिडोर, ब्रू रियांग समझौ’ता, बोडो समझौ’ता, किसान, व्यापारी सहित सभी क्षेत्रों में हुए कार्यों का उल्लेख है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading