बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रविवार को आत्मह’त्या ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज के लिए मेंटल हेल्थ केयर की अहमियत के मुद्दे को गर्म कर दिया है। अनिल कपूर, करण जौहर, अनुष्का शर्मा, रिचा चड्ढा आदि बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने उन लोगों का समर्थन करने पर जोर दिया है, जो कठिन वक्त से गुजर रहे हैं।
‘पीके’, ‘काई पो छे’, ‘एमएस धोनी : अनटोल्ड स्टोरी’, छिछोरे जैसी कई मशहूर फिल्मों के लिए पहचाने गए सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित आवास पर फांसी के फंदे से लटका मिला। महज 34 साल के सुशांत के नि’धन की खबर फैलते ही फिल्म बिरादरी में से कई ने लोगों से ज्यादा संवेदनशील बनने और उन करीबियों से संपर्क रखने की अपील की, जो शायद पर्दे के पीछे सं’कट से गुजर रहे हैं।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने लिखा, मैं खुद को ‘दोषी’ मानता हूं कि पिछले एक साल से राजपूत के साथ संपर्क में नहीं था। मैं इस समय महसूस कर रहा हूं कि तुम्हें अपनी जिंदगी की बातें साझा करने के लिए लोगों की जरूरत थी, लेकिन किसी वजह से मैं उन भावनाओं को कभी नहीं पकड़ पाया…यह गलती दोबारा नहीं करूंगा।
हम बेहद ऊर्जावान और शोर में जीते हैं, लेकिन एकांत के समय में हममें से कुछ इन खामोशियों के आगे हार जाते हैं और उनमें चले जाते हैं। सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर अपलोड करते हुए उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, सुशांत की दुर्भाग्यपूर्ण मौत मेरे लिए बहुत बड़ी वेकआप कॉल है।