#MUZAFFARPUR के औराई में व्यवसायी को मा’री गो’ली, शराब कारोबार में ट’सल को लेकर गो’ली बारी की आशं’का, जाँ’च में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुज़फ़्फ़रपुर समेत बिहार में पुलिस का इक़’बाल स’माप्त सा हो रहा है. आये दिन जिले में लू’ट, ह’त्या, छि’नतई जैसी खबरें रोजाना ही सामने आ रही हैं. ताज़ा मामले में जिले के औराई थाना क्षेत्र गो’लियों की तड़त’ड़ाहट से दहल उठा. घ’टना सोमवार के अहले सुबह करीब 6:30 बजे औराई थाना क्षेत्र के रतवारा रोड की बताई जा रही है, जहाँ एक बर्तन दुकानदार सह पूर्व मुखिया राम सज्जन राय के भाई को बेखौ’फ अपरा’धियों द्वारा उसके दुकान के पास खदेड़ कर गो’ली मा’र दी गई है. बताया जा रहा है की अवै’ध शराब कारोबार में टस’ल को लेकर अपरा’धियों द्वारा व्यवसायी को गो’ली मा’री गई है. सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

MUZNEWS

मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार दो सश’स्त्र अप’राध कर्मियों ने दुकानदार को गो’ली मा’र दी. गो’लियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घट’नास्थल के तरफ दौड़े पर तबतक अपरा’धी फाय’रिंग करते हुए मौके से भा’ग निकले थे.
घायलावस्था में स्थानीय लोगों की म’दद से उन्हें बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भ’र्ती कराया गया हैं जहाँ उनकी स्थिति चिं’ताजनक बताई जा रही है.

इला’ज कर रहे डॉ’क्टरों ने बताया की गो’ली उनके शरीर के बायें हिस्से में कंधे के पास लगी है. घा’यल व्यवसायी ने बताया कि गो’ली लगने के बाद वह चिल्लाते हुए भागने लगे तब अपरा’धी उसे दूसरी गो’ली मा’रनी चाही लेकिन उनके पि’स्टल में गो’ली फं’स जाने के कारण अप’राधी अपने मं’सूबे में का’मयाब नही हो सके. घटना के बाद स्थानीय लोग व घा’यल के परिजन बैरिया स्थित अस्प’ताल में जुटे हैं.

घा’यल व्यवसायी की चिकित्सीय उपचार जारी है और गो’ली निकालने की कवा’यद की जा रही है. घा’यल की पहचान औराई प्रखंड के रामनगर निवासी बर्तन व्यवसायी मनोज कुमार के रूप में हुई है. घा’यल व्यवसायी मनोज कुमार ने बताया कि टहलने के क्रम में सुबह में अपने दुकान के पास खड़े थे इतने में बाइक पर सवार दो अप’राधी पहुँचे जिसमें से एक अपराधी मीनापुर का था उसने ही गो’ली मा’री है. गो’ली चलाने वाले युवक की पहचान शाही मीनापुर निवासी नितीन शाही के रूप में बताई जा रही है.

उन्होंने बताया कि दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिसमें पूरी घटनाक्रम अवश्य कै’द हुई होगी. व्यवसायी के परिजनों ने बताया की भा’गने के क्रम में अपरा’धियों ने कई राउंड फा’यरिंग की और हथि’यार लह’राते फ’रार हो गए. मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस व्यवसायी और आसपास के लोगों से घट’ना के बाबत पूरी जानकारी हासिल करते हुए सीसीटीवी फुटेज निकाल अप’राधियों को चि’न्हित करने में जुटी है. मामले में औराई थानाध्यक्ष का कहना है की पूरे मामले की जां’च की जा रही है, जल्द ही अपरा’धियों को गिर’फ्तार कर लिया जायेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading