DARBHANGA : रिश्तेदारों के विवाद में गोली लगने से युवक घायल

DARBHANGA : दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आपसी रंजिश में गोली चलने से एकयुवक घायलहो गया. घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक, घटना लहरियासराय थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी की है. घायल युवक का नाम अखिलेश कुमार है. वह मनीगाछी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का रहने वाला है. उसका इलाजडीएमसीएच में चल रहा है. कहा जा रहा है कि घायल युवक अपनी मां का इलाज कराने के लिए दरभंगा आया था. वह अपने रिशतेदारों के साथ अल्लपट्टी में चाय पीकर न्यू गंगासागर मोहल्ला से होकर गुजर रहा था. उसी वक्त अमित शाह ने गोली चलाई और गोली अखिलेश को लग गई.

वारदात के बाद शाह अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में दरभंगा पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है की सोमवार देर शाम भटियारी सराय में मुन्ना राम और अमित शाह के बीच पुरानी बातों को लेकर मारपीट हुई थी, मारपीट के दौरान अमित शाह अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से भाग गया.

इसके बाद मुन्ना ने इसकी सूचना पुलिस को दी. लेकिन शाम को मुन्ना अपने रिश्तेदर अखिलेश के साथ अल्लपट्टी से चाय पी कर न्यू गंगासागर मोहल्ला होकर गुजर रहा था. उसी वक्त अमित शाह ने मुन्ना पर फायरिंग कर दी. गोली मुन्ना को न लगकर अखिलेश के दाहिने कंधे में जाकर लग गई, जिससे वह घायल हो गया. मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी अनुज कुमार ने बताया कि चिकित्सकों ने अखिलेश को खतरे से बाहर बताया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading