राजद नेता ने पत्र लिख PM मोदी से की सुशांत सिंह राजपूत के मौ’त की सीबीआई जां’च की मां’ग

PATNA : बिहार के दिवंगत प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्य’मयी मौ’त की सीबीआई जांच कराने की मां’ग राजद नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर सुशांत सिंह राजपूत के अस’मय दुनिया से चले जाने पर ह’त्या की आशं’का जतायी है.

हिलसा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अत्री मुनी उर्फ शक्ति सिंह यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्य’मयी मौ’त की सीबीआई जां’च की मां’ग करते हुए कहा है कि जन भा’वना को ध्यान में रख कर सुशांत सिंह राजपूत के मौत की सीबीआई जां’च तत्काल प्रभा’व से करायी जाये. विलं’ब होने पर भ्र’म की स्थिति और बढ़ेगी. इससे सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों में आ’क्रोश भी बढ़ेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि बिहार की ऐतिहासिक धरती के होनहार सपूत और फिल्म जगत के उभ’रते हुए युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असा’मयिक मौ’त प्रथम दृष्टया में आम और आवाम की नजरों में ह’त्या प्रतीत हो रही है. सुशांत सरल स्वभाग, मृदुभाषी और हंसमुख विचार के थे. वह जिं’दादिल व्यक्ति फां’सी नहीं लगा सकता, ऐसा एकस्वर से सभी का मत है. सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त मामले में दिन-प्रतिदिन जां’च में नये खु’लासे से पुलिस रूबरू हो रही है.

उन्होंने आगे लिखा है कि सुशांत को मौ’त के मुं’ह में धके’लने के लिए जिन-जिन लोगों ने ष’ड्यंत्र र’चे हैं, उसकी जां’च की जानी चाहिए. पूरे बिहार ही नहीं, देश भर में सुशांत की मौ’त ने लोगों के मन में भ्र’म की स्थिति उत्पन्न कर दी है. स्थिति स्पष्ट कर दूध-का-दूध और पानी-का-पानी जनमा’नस में आना चाहिए. मालूम हो कि ‘काई पो चे’, ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘छिछोरे’, “ऐ दिल है मुश्किल” जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के लिये जाने जानेवाले सुशांत (34) 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने फ्लैट में मृत पाये गये थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading