#MUZAFFARPUR जिलाधिकारी मीनापुर पहुंचे, मिल रही सरकारी सुवि’धाओं की ली जानकारी

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिलाधिकारी ने मीनापुर प्रखंड के पानापुर हरशेर भुसौत एवं बड़ाभारती पंचायत के बा’ढ़ प्रभा’वित परिवारों से की मुलाकात। सामुदायिक किचेन का किया नि’रीक्षण। जिलाधिकारी डॉ.चन्द्रशेखर सिंह ने सभी लोगों से कोरो’ना वाय’रस से बचाव को लेकर काफी सजग व सतर्क रहने की अपील की।

आज जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर ने मीनापुर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो यथा- पानापुर, हरशेर भुसौत एवं बड़ाभारती में बा’ढ़ प्रभा’वित परिवारों से मुलाकात की। बा’ढ़ से प्रभा’वित लोगों एवं उनके परिजनों से मिलकर मिल रही सरकारी सुवि’धा की जानकारी भी जिलाधिकारी के द्वारा ली गई एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों को बा’ढ़ प्रभा’वित क्षेत्रों में मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश भी उनके द्वारा दिया गया। जिलाधिकारी ने प्रसिद्ध भष्मी देवी मंदिर के समीप चल रहे सामुदायिक रसोई व पानापुर मध्य विद्यालय में चल रहे सामुदायिक रसोई का नि’रीक्षण भी किया।

स्थानीय लोगों की मांग पर जिलाधिकारी ने अविलंब पशु चा’रा भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के साथ एडीएम आपदा प्रबंधन- अतुल कुमार वर्मा, एसडीओ पूर्वी डॉ. कुन्दन कुमार, मीनापुर प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी तरनिजा, मीनापुर बीडीओ अमरेंद्र कुमार, बीईओ रविंद्र नाथ चौबे,पानापुर के समाजसेवी रामेश्वर राय, जामिन मठिया के समाजसेवी तेजनारायण सहनी समेत कई अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिव सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading