#MUZAFFARPUR डीएम ने बा’ढ़, कोरो’ना समेत कई मु’द्दों पर मंत्री, सांसद व सभी विधायकों के साथ की वर्चुअल मीटिंग

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) :  जिले में बा’ढ़ की स्थिति और कोरो’ना संक्र’मण को लेकर जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से कोविड-19 एवं बाढ़ की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी सा’झा किया साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में किए जा रहे कार्यों से अवगत भी कराया।

जिलाधिकारी ने प्रभावित कुल प्रखंड, पंचायत, प्रभावित जनसंख्या की जानकारी दी तथा रा’हत वित’रण से संबंधित किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी माननीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में बा’ढ़ से प्रभावित प्रखंडों की संख्या 14 है जबकि कुल प्रभा’वित पंचायत की संख्या 240 है। जिसमें पूर्ण रूप से 150 और आं’शिक रूप से प्रभावित पंचायतों की संख्या 90 है। उन्होंने कहा कि 16 मोटर बोट चलाए जा रहे हैं जबकि 297 निजी नाव तथा 25 सरकारी नावों का परिचालन हो रहा है। कुल 54951 पॉलिथीन सीट्स का वित’रण हुआ है जबकि 41783 सूखा राशन पैकेट लाभुकों को उप’लब्ध कराए गए हैं।

कुल 348 सामुदायिक रसोई चल रहे हैं जिसमें अब तक भोजन करने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 1833646 है। बताया कि बा’ढ़ ग्र’स्त इलाकों में पीएचइडी, स्वास्थ्य विभाग पशुपा’लन विभाग द्वारा भी रा’हत कार्य किए जा रहे हैं। फसल क्ष’ति का आक’लन भी किया जा रहा है। बा’ढ़ प्रभा’वित परिवारों को वित’रित जीआर (प्रति परिवार 6000 रुपये बा’ढ़ सहा’यता राशि) इसके अंतर्गत अभी तक कुल 190036 को जीआर की राशि उपलब्ध कराई गई है। साथ ही कोरो’ना को लेकर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एसकेएमसीएच द्वारा अब तक किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन द्वारा कोरो’ना और बा’ढ़ को लेकर अभी तक किए जा रहे कार्यों की सरा’हना करते हुए संतोष प्रकट किया।

सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझा’व भी दिए गए। बैठक में नावों का परिचालन ,जीआर का वितरण, सामुदायिक रसोईघर, पॉलिथीन स्वीट्स की उपलब्धता, जलजमा’व के कारण क्ष’तिग्र’स्त सड़कें तथा बिजली की उपलब्धता को लेकर भी विचार विमर्श किया गया तथा इस संबंध में जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझा’व भी दिया गया। जिलाधिकारी ने उनके सुझावों को नोट करते हुए उनपर अमल करने की बात भी कही। वर्चुअल मीटिंग में माननीय मंत्री सुरेश शर्मा, स्थानीय सांसद अजय निषाद के साथ विधायक कांटी, सकरा, मीनापुर, गायघाट बोचहां, औराई, कुढ़नी और बरुराज इस वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading