MUZAFFARPUR में सुर’क्षित दादा-दादी, नाना-नानी की शुरुआत, 15-21 अगस्त तक कार्यक्रम होंगे आयोजित

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : नी’ति आयोग के तहत पीरामल फाउंडेशन के स’क्रिय भा’गीदारी में सुरक्षित दादा-दादी ,नाना-नानी अभि’यान की शुरुआत की गई है। इसमें मुजफ्फरपुर जिला भी शामिल है। इसके तहत सभी बुजु’र्गों को कोरोना महामा’री के दरमियान विशेष ध्यान देने हेतु उचित परा’मर्श देने एवं उनकी आवश्यकताओं एवं सम’स्याओं को जानने के लिए उनके साथ संपर्क किया जा रहा है।

सभी बुजु’र्गों से संप’र्क करने हेतु महिला डेवलपमेंट स्वयंसे’वी संस्था बुनि’यादी केंद्र एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसे’वकों द्वारा कार्य किया जा रहा है। अभी तक 5324 बुजु’र्गों से संप’र्क करने की को’शिश की गई जिसमें से 3189 बुजु’र्गों से संपर्क किया जा सका है। संप’र्क करने के पश्चात विभिन्न सम’स्या जैसे- पें’शन, स्वा’स्थ्य, रा’शन इत्यादि से संबंधित का नि’दान किया जा रहा है. अभी तक 544 सम’स्याओं का समा’धान करा लिया गया है।

21 अगस्त को विश्व वरि’ष्ठ नागरिक दिवस के रुप में मनाया जाना है जिसके तहत जिले में 15 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक आईसीडीएस के तत्वाधान में कई कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें 15 अगस्त को वरि’ष्ठ नागरिकों के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। 16 अगस्त को बच्चों द्वारा दादा -दादी, नाना- नानी को समर्पित पेंटिंग की जाएंगी। जबकि 17 अगस्त को कहानी, कविता लेखन तथा दादा- दादी, नाना-नानी के नाम से पत्र लेखन कार्यक्रम होगा।

18 अगस्त को योगाभ्या’स तथा कोरोना महामा’री से नि’पटने हेतु दादी के नुस्खे से संबंधित कार्यक्रम। 19 अगस्त को दादा- दादी, नाना-नानी के साथ सेल्फी, 20 अगस्त को वृक्षारोपण और 21 अगस्त को प्रशासनिक स्तर से वरिष्ठ नागरिकों के नाम विशेष संदेश प्रेषित किए जाएंगे। उक्त सभी कार्यक्रमों में सोशल डिस्टें’सिंग का अक्षरशः पा’लन किया जायेगा उक्त जानकारी डीपीओ आईसीडीएस ललिता कुमारी ने दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.