MUZAFFARPUR: चो’रों का आ’तंक, दारोगा के घर से लाखों की चो’री

बिहार के मुजफ्फरपुर में तैनात एक दारोगा के घर चो’र ताला तोड़कर लाखों का सामान चु’रा कर ले गए. शुक्रवार की देर रात चो’रों ने सभी कमरों का ताला तो’ड़कर 60 हजार रुपये नकद, जेवरात समेत 6 लाख की संपत्ति चु’रा ली. अगली सुबह पड़ोसियों ने इस बात की सूचना दारोगा को दी. जिसके बाद मामले की शि’कायत लिखाई गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

k

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मिठनपुरा थाना के न्यू दुर्गापुर कॉलोनी की है. यहां रहने वाले एक दरोगा के घर का टाला तो’ड़कर चो’रों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित दरोगा परशुराम झा मौजूदा समय में समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना में तैनात हैं. जबकि उनकी पत्नी इसी घर में रहती है.

royal faishon3

दारोगा की पत्नी पटना गई हुईं थी. शुक्रवार को दरोगा ने केबल वाले को अपने घर पर भेजा था. वह केबल का तार उनके घर के बाहर तक पहुंचाने के बाद चला गया.

दरोगा से केबल वाले ने कहा था कि घर पर ताला लगा है. जब खुलेगा तो आकर जोड़ देगा. उसी देर रात चो’रों ने मुख्य गेट समेत सभी कमरों का ताला तो’ड़कर छह लाख की सम्पत्ति चो’री कर ली.

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading