
SHEOHAR : राज्य सरकार के अति महत्वपूर्ण योजना सात निश्चय योजना के तहत जल नल योजना का डीएम अरशद अजीज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, उप विकास आयुक्त मोहम्मद बारिश खान, देर शाम जिले के कई पंचायतों मे नल जल योजना का निरीक्षण कर रहे थे। डीएम अरशद अजीज के द्वारा परसौनी बैज, चमनपुर पंचायत, सरसौलाखुर्द आदि पंचायतों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ले रहे थे।

वहीं जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायतों में जल नल योजना का कार्य पूरा नहीं होने पर पंचायत के वार्ड सदस्य एवं मुखिया को भी फटकार लगाई जा रही है।डीएम अरशद अजीज के द्वारा बताया गया है कि जिले के सभी पंचायतों में सभी वार्डों में जल नल योजना की राशि निकासी होने के बावजूद जल नल योजना का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की जानी है।यह निरीक्षण अब निरंतर समय पर होता रहेगा।