
SAMASTIPUR : जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के मधुटोल गाँव के गाछी में होमियो पैथिक चिकित्सक डॉ.हीरा लाल गुप्ता के घर में आवासीय परिसर के प्रांगण में संचालित आर्य होमियो क्लिनिक पर आयकर विभाग की टीम के पहुँचते ही मचा हड़कम्प। वहीं दूर दराज से ईलाज के लिए आये सैकड़ों मरीजो में भी दहशत का माहौल देखने को मिला।

आयकर विभाग के टीम ने अचानक डॉक्टर हीरालाल गुप्ता के चेम्बर में प्रवेश किया डॉक्टर हीरालाल गुप्ता उस समय अपने चेम्बर में मरीजो का ईलाज कर रहे थे।

हॉस्पिटल के आलीशान परिसर में स्थानीय पुलिस टीम व आयकर विभाग के टीम ने किलिनिक परिसर के चप्पे चप्पे को घेर लिया।आयकर टीम को पहुचते ही परिसर में एकाएक सन्नाटा छा गया।क्लिनिक परिसर में कार्यरत स्टाप में दहशत बना था।

विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रधान आयकर आयुक्त मुजफ्फर के आदेशानुसार संयुक्त गठित टीम में दरभंगा,छपरा मुज़फ्फरपुर सिवान,सीतामढ़ी सभी टीम ने संयुक्त होकर छापामारी में शामिल था। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक छापेमारी जारी रहने की जानकारी मिली। सूत्रों की मानें तो काफी मात्रा में आय से सम्बंधित दस्तावेज मिले जाने की संभावना जतायी जा रही है।