MOTIHARI : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश उन्नति की राह पर : शिवहर सांसद

MOTIHARI : मोदी की केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे को सफलीभूत करने की कवायद मे जुटी है। उनके कुशल नेतृत्व का नतीजा है कि पूरा देश तरक्की व उन्नति की राह पर है। उक्त बातें शिवहर सांसद रमा देवी ने बुधवार को लौखान, बिशुनपुर, कोरैया व समनपुर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों के हित में कई तरह की लोक कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की है। जिसका लोग सीधे तौर पर लोग उठा रहे हैं। उज्जवला, जन-धन एवं मुद्रा बैंक समेत कई योजनाओं का लाभ लोग सीधे तौर पर ले रहे हैं। मोदी सरकार देश के हर नागरिक के विकास के लिए कटिबद्ध है। सांसद ने अपने क्षेत्र में किए गए अब तक के विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मैने विकास के नाम पर कोई समझौता नहीं किया है। निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ विकास की कवायद को अनवरत जारी रखने का काम किया गया है, जिससे क्षेत्र की पूरी जनता अवगत है।

इस दौरान उन्होंने अपने एच्छिक कोष से तकरीबन 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अलग-अलग आठ सडकों के निर्माण कार्य का उदघाटन किया। वही 7.5 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन का उदघाटन किया गया। इसके पूर्व मंगलवार को क्षेत्र के ननौरा, महुवाही, चंपापुर, घुघुना, कसवा कदमवा, रजवाडा, समेत कई गांवों में चौपाल का आयोजन कर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया गया। साथ ही लाखों की लागत के कई कार्य योजनाओं का उदघाटन किया गया।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार, धीरज कुमार सीमा जागरण मंच, विपिन कुशवाहा, डॉ. विजय, डॉ. कमलदेव, कुंदन कुमार, पवन कुमार के अलावा पूर्व जिला पार्षद रामबाबू कुशवाहा, उपेन्द्र कुशवाहा, श्याम कुमार रमाकांत गुप्ता, उपेन्द्र सिह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading