
SAMASTIPUR : मुसरीघरारी एनएच 28 पर ऑटो चालकों द्वारा ऑटो को रोककर यात्री को चढ़ाने के क्रम यातायात बाधित करने के कारण बुधवार को मुसरीघरारी थाना के एएसआई बीके महतो ने सात ऑटो चालकों से 35 सौ रुपये का वसूली की गई है. वहीं ऑटो चालको को सड़क से हटाकर यात्री को चढ़ाने का हिदायत दिया गया. अगर ऑटो चालकों द्वारा आदत में सुधार नहीं लाया गए तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.
