
GOPALGANJ : गोपालगंज जेल में कैदियों के पास मोबाइल होने की पुख्ता सूचना के बाद जेल अधीक्षक ने जेल के सभी वार्डो में छापेमारी करवाई. इस छापेमारी में जेल से दो मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. फोन सिम लगा हुआ था यानि उसका बातचीत के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार के दिन कारा प्रशासन द्वारा जेल में गहन तलाशी ली गई.
जेल के 18 वार्डो में सख्ती के साथ ली गई तलाशी के दौरान जेल के सेल में बंद विचाराधीन कैदी सीटू पासवान और इंदल कुमार को फोन पर बातचीत करने के दौरान ही पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि दोनो बंदियों को सेल से अब टी—सेल में डाल दिया गया है.
साथ ही उन्होंने बताया कि जेल में कार्यरत पांच पुलिस कर्मियों पर शो-कॉज किया गया है कि जेल में सुरक्षा के बावजूद मोबाइल फोन कैसे पहुंच गया. दोनों कैदियों के विरुद्ध थावे थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है. जेल में अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे जेल में हडकंप मचा हुआ है.
छापेमारी के दौरान जेल उपाधीक्षक अखिलेश्वर कुमार सिंह एवं भारी संख्या में जवान भी सुरक्षा के लिहाज से तैनात थे.