MUZAFFARPUR में COVID-19 के मद्देनजर दुर्गा पूजा में नहीं स्था’पित होगी प्रतिमा, गरबा/डांडिया पर भी प्रतिब’न्ध

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले में दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रतिमा स्था’पित करने एवं पंडाल लगाने या ना लगाने को लेकर भ्र’म की स्थिति उत्पन्न की जा रही है. साथ ही अफ’वाह को भी ब’ल दिया जा रहा है. जबकि इस संबंध में जिला प्रशासन के निर्णय से पूर्व में भी कई बार अव’गत कराया जा चुका है.

सोशल मीडिया ( फेसबुक पेज) के माध्यम से अफ’वाह फैलाने की अस’फल को’शिश की गई (कि-माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पंडाल और प्रतिमा लगाने की अनुम’ति प्रदान की गई है, मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन को इस संबंध में पुनर्वि’चार करना चाहिये) जो कि अस’त्य, मि’थ्या  और भ्रा’मक है. ऐसा कोई आदे’श माननीय उच्च न्यायालय द्वारा नहीं दिया गया है बल्कि पोस्ट करने वाले शख्स के द्वारा आधे अधूरे आदेश को पोस्ट कर आम लोगों को गु’मराह करने की को’शिश की गई.

कोविड-19 मतलब कोरो’ना संक्र’मण के ख’तरे को देखते हुए दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले भर में कहीं भी ना तो कोई अस्था’ई प्रतिमा लगाई जाएगी और ना ही पंडाल लगाए जाएंगे. ना तो कोई जु’लूस निकलेगा ना ही कोई मेला का आयोजन होगा, ना तो विसर्जन होगा और ना ही डीजे बजाने की अनुम’ति होगी. दुर्गा माता के मंदिरों में जहां स्थाई प्रतिमा लगी है वहां लोग शारी’रिक दू’री का पा’लन करते हुए पूजा अर्चना कर सकते हैं. साथ ही लोग अपने घरों में भी पूजा-अर्चना कर सकते हैं मंदिरों में अलग से कोई प्रतिमा स्था’पित नहीं की जाएगी.

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपी’ल करते हुए कहा है कि-कोरो’ना का ख’तरा कम हुआ है, ख’त्म नहीं हुआ है. जिला प्रशासन आम लोगों से अपी’ल करता है कि त्योहारों के दौरान लोग अपने घरों में ही पूजा अर्चना करें. मास्क का प्रयोग अवश्य करें. 6 गज किया शारी’रिक दू’री का पा’लन हर हाल में करें ताकि कोरो’ना संक्र’मण के प्रसार को पूर्णरूप से रो’का जा सके.

इधर जिला प्रशासन द्वारा गृह विभाग के विशेष सचिव के पत्र के हवाले से स्प’ष्ट किया गया है कि कोविड महामा’री को देखते हुए त्योहारों के दौरान किसी भी सार्वजनिक स्थान, होटल, क्लब एवं अन्य स्थल पर गरबा, डांडिया और रामलीला इत्यादि के आयोजन पर पूर्णतः प्रतिब’न्ध है. बाव’जूद स्टेशन रोड स्थित एक होटल में राज्य सरकार के आदे’श के विरु’द्ध और जिला प्रशासन की अनुम’ति के बगैर इनर व्हील क्लब द्वारा गुरुवार 15 अक्टूबर को डांडिया का कार्यक्रम आयोजित कर प्रशासन के आदे’शों का उल्लं’घन किया गया है.

इस सम्बन्ध में अनुमंडलाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार द्वारा कहा गया कि इस आयोजन के विरु’द्ध होटल मालिक, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष के खि’लाफ कार्यक्रम आयोजित करने हेतु वि’धिसम्मत का’र्रवाई की जा रही है. अनुमंडलाधिकारी पूर्वी श्री कुमार ने चेता’वनी देते हुए कहा है की भविष्य में ऐसे किसी आयोजन की पुनरा’वृत्ति ना हो अन्यथा कार्यक्रम संयोजक एवं कार्यक्रम स्थल के प्रबंधक के विरु’द्ध कोविड-19 के तहत दिये गए निर्दे’श के आलोक में आ’पदा प्रबं’धन अधिनि’यम की धा’रा 51-60 के अतिरिक्त भा.दं.वि. की धारा 188 एवं अन्य सुसं’गत धा’राओं के अधीन कानू’नी का’र्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading