#TIRHUT स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 94775 तो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 8684 मतदाता करेंगे मतदान, तैयारियां पूर्ण

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : निर्वाची पदाधिकारी तिरहुत शिक्षक/ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र -सह- प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार द्वारा सभी चार जिले के सहायक निर्वाचन अधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी को स्व’च्छ, नि’ष्पक्ष और शां’तिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के मद्देनजर लगातार निर्दे’शित किया जा रहा है। जिसके आलोक में सभी जिला अधिकारियों द्वारा विधान परिषद निर्वाचन शां’तिपूर्ण से सम्पन्न हो इस बाबत आव’श्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

व’ज्रगृह केंद्र पर पर्याप्त संख्या में सुर’क्षा ब’ल की प्रतिनियुक्ति वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा की जाएगी। वही सीसीटीवी कैमरा के अधि’ष्ठापन के लिए उप निर्वाचन अधिकारी को निर्दे’शित किया गया है। जिला अ’ग्निश’मन अधिकारी को निर्दे’शित किया गया है कि व’ज्रगृह का फा’यर ऑडिट कर स-समय प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उक्त स्थल पर अ’ग्निश’मन यंत्र एवं फा’यर ब्रि’गेड की उपलब्धता सुनि’श्चित कराई जाएगी।

विधान परिषद निर्वाचन से संबंधित तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के तहत 22 अक्टूबर को मतदान होगा एवं 12 नवंबर को मतगणना की तिथि निर्धा’रित है। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर ने विधान परिषद स्नातक/शिक्षक निर्वाचन के बाबत व’ज्रगृह स्थल की सुर’क्षा एवं अन्य व्यवस्था सुनि’श्चित किए जाने के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को निर्दे’शित किया है.

विद्युत की निर्वाध उपलब्धता को लेकर कार्यपालक अभियंता को निर्दे’शित किया गया है। व’ज्रगृह की सुर’क्षा और निग’रानी के लिए तीन पारियों में 24×7 दं’डाधिकारियों की प्रतिनि’युक्ति की जाएगी. निर्वाचन ल’ड़ने वाले अभिय’र्थियों एवं उनके अभिकर्ता व’ज्रगृह स्थल पर दूर से उपस्थित रहकर निग’रानी कर सकते हैं। इसके लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी को व्यवस्था सुनि’श्चित करने का निर्दे’श दिया गया है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 68573 पुरुष मतदाता 26194 महिला मतदाता एवं 08 थर्ड जेंड’र कुल 94775 मतदाता हैं।

मूल मतदान केंद्रों की संख्या 89 जबकि सहायक मतदान केंद्रों की संख्या 38 कुल 127 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 6710 पुरुष मतदाता 1973 महिला मतदाता एवं 01 थर्ड जेंड’र सहित कुल 8684 मतदाता हैं जबकि मतदान केंद्र संख्या 58 है। तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी -सह-प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार ने कहा है कि उक्त निर्वाचन में हर स्तर पर कोविड-19 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विस्तृत दिशा निर्दे’श का अनुपा’लन हर हाल में सुनि’श्चित किया जाएगा। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग को पूर्व में ही निर्दे’शित किया जा चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading