
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : नगर विकास एवं आवास मंत्री सह मुज़फ़्फ़रपुर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी सुरेश कुमार शर्मा 20 अक्टूबर को अपना नामांकन मुज़फ़्फ़रपुर विधानसभा चुनाव के लिए दाख़िल करेंगे। इसके पूर्व शहर के बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों, गरीब-गुरबों से लेकर युवाओं के बीच स्वंय श्री शर्मा पहुंचकर हाल में हुए विकास कार्यों को बता रहे हैं तथा उनका सम’र्थन विकास के लिए माँ’ग रहे हैं।

20 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे चक्कर मैदान से निकलकर छाता चौक, कलमबाग चौक, मोतीझील पुल होते श्री शर्मा अपना नामांकन दाख़िल करने समाहरणालय पहुँचेंगे। जिसके उपरांत स्थानीय मुज़फ़्फ़रपुर क्लब में आयोजित “आशीर्वाद सभा” में शिरकत कर मुज़फ़्फ़रपुर के जनता से रूबरू होंगे।
मंत्री श्री शर्मा शहर के हर एक कोने वार्ड 45 सोडा गोदाम चौक, वार्ड 42 कावेरी गैस ऐजन्सी के पास, वार्ड 5 इमलीचट्टी जदयू कार्यालय के पास, वार्ड 24 पांडे गली मोतीझील, वार्ड 47 खाद्यी भंडार कैंपस, वार्ड 41 माई स्थान के पास तथा वार्ड 49 बेला रोड में जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से जुड़कर जनता से संवा’द स्थापित कर बता रहे हैं कि मुज़फ़्फ़रपुर विकास की ल’ड़ाई ल’ड़ रहा है।

एक तरफ़ शहर को विकसित करने वाला इंसान है तो दूसरी ओर शहर को विना’श में मिलाने वाला इंसान। एक तरफ़ विकास रूपी कमल है तो दूसरी तरफ़ एक विना’शकारी पंजा। फ़ै’सला जनता को करना है विकास चाहिए या विना’श। बिहार का यह विधानसभा चुनाव देश को दिशा दिखाने का काम करेगा। देश हित में केंद्र की सरकार ने जो कुछ अभू’तपूर्व निर्णय राम मंदिर, तीन तलाक़, कश्मीर मुद्दे पर लिया उसके साथ बिहार की जनता क़दम से क़दम मिलाकर देश के संप्रभुता के साथ खड़ी हैं।

मंत्री प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने नामांकन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया है कि नामांकन समारोह में केंद्र सरकार के क़ानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद राधामोहन सिंह नामांकन कार्यक्रम सह आशीर्वाद सभा में उपस्थित रहेंगे।
जनसंवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवशंकर महतो, संजय सक्सेना, मुकेश कुमार सिन्हा, मंजू सिंह, राजीव कुमार, अभिषेक कुमार, विजय झा, प्रणव भूषण मोनी, नरेंद्र कुमार, सुनीता सहनी, के.पी.पप्पू, भोला चौधरी आदि शामिल हुए ।




